सीतापुर। वंदेभारत ट्रेन शनिवार को सुबह करीब 8:30 बजे सीतापुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचेगी। वंदेभारत के आगमन को लेकर जंक्शन पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू ने भी शुक्रवार दोपहर जंक्शन पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीतापुर जंक्शन पर आम दिनों में काफी गंदगी आदि फैली रहती है लेकिन ट्रेन के आने से एक दिन पहले साफ-सफाई शुरू हो गई। साथ ही टिकट घर के पास लगे स्टीकर आदि को सफाईकर्मियों ने हटाना शुरू कर दिया। स्टेशन पर प्रवेश करते ही टेंट लगाया गया, जहां पर लोगों को बैठाया जाएगा। डामर मंगाकर गड्ढों को भरा गया। रंग-रोगन भी किया जा रहा है। निरीक्षण करने पहुंचीं अपर मंडल रेल प्रबंधक मीडिया के सवालों से बचती नजर आईं।