फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्लॉट बुकिंग के नहीं लग रही वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग कोरोना टीकाकरण में स्लॉट बुकिंग के नाम पर लोगों को परेशान कर रहा है। रोजाना टीकाकरण केंद्रों से मरीज लौटाए जा रहे हैं। खासकर यह समस्या शहरी इलाके में आ रही है, जबकि एक जुलाई से बिना स्लॉट बुकिंग के टीकाकरण का निर्देश है। जिम्मेदार अफसर बुकिंग के नाम पर लोगों को दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण का अभियान 16 जनवरी से 2021 शुरू हुआ था। टीकाकरण कराने के लिए पहले को-विन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य था। इस पंजीकरण के बाद ही टीका लग सकता था। इस दौरान पंजीकरण में आ रही समस्या को देखते हुए शासन ने इस व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया था। एक जुलाई से बिना स्लॉट बुकिंग के ही टीकाकरण करवाने की बात कही थी। इससे लोग अपना आधारकार्ड लेकर टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां से उनको बुकिंग कराने की बात कहकर वापस किया जा रहा है।
आरएमपी केंद्र पर टीकाकरण कराने गए विश्राम नगर निवासी नरेंद्र ने बताया कि केंद्र पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि पहले बुकिंग कराओ, उसके बाद ही टीका लगेगा। इसके बाद नरेंद्र इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए। वहां पर भी उन्हें वापस कर दिया गया। अहाता कप्तान निवासी बबलू अपनी पत्नी के साथ टीका लगवाने गए थे। इनको भी बुकिंग कराने की बात कहकर वापस कर दिया। इससे परेशान होकर बबलू का कहना है कि पहले बिना बुकिंग के टीकाकरण होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

अब बुकिंग कराने को कहा जा रहा है। ऐसे ही तमाम लोग रोजाना लौट रहे है। इससे उनको टीकाकरण कराने में दिक्कतें आ रही हैं। डॉ. मधु गैरोला सीएमओ ने बताया कि 18 प्लस वालों के लिए 50 फीसदी स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था है। 50 फीसदी बिना बुकिंग के टीकाकरण कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में अधिक लोग टीकाकरण कराने आ रहे हैं। इस वजह से हो सकता है कहीं कोई दिक्कत आ रही हो। बिना बुकिंग के ही टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें