फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP Result 2026: सीतापुर की कशिश ने 10वीं, शिखा वर्मा ने 12वीं में किया यूपी टॉप, अर्पिता तीसरे नंबर पर

Thu, 23 Apr 2026 04:11 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

UP Board UPMSP Class 10th 12th Result 2026 Live Updates, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, digilocker, sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। आप अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला पर देख सकते हैं। आगे पढ़ें और जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका...
विज्ञापन
कशिश वर्मा और शिखा वर्मा। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया गया। 
विज्ञापन


सीतापुर की कशिश वर्मा ने 10वीं में यूपी में पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 97.83 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं शिखा वर्मा ने 12वीं में यूपी टॉप किया है। दोनों एक ही स्कूल की छात्राएं हैं। दोनों छात्राएं महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की पढ़ने वाली हैं।

विज्ञापन

10वीं में प्रदेश टॉपर कशिश वर्मा को मिठाई खिलाते घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा 10वीं में प्रदेश में तीसरा स्थान भी इसी जिले की छात्रा अर्पिता ने हासिल किया है। इन्हें 97.33 फीसदी अंक मिले हैं। अर्पिता भी महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की पढ़ने वाली हैं।

दिव्या वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी जिले की दिव्या वर्मा ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। दिव्या ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। ये भी बाबूराम सावित्री देवी स्कूल की छात्रा हैं।
विज्ञापन

UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें