फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीतापुर में प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत, एक दुपट्टे से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी; युवती की शादी तय थी

Sat, 20 Jun 2026 08:38 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के एक गांव में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। घटनास्थल पर श्रृंगार सामग्री और मांग में सिंदूर मिलने से कई चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रारंभिक आशंका है कि पारिवारिक और वैवाहिक परिस्थितियों के कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
सूचना पर गांव वालों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के संदना में शुक्रवार शाम से लापता एक युवक व युवती का शव पेड़ से लटका मिला है। दोनों के शव एक ही दुपट्टे के दो फंदों के सहारे लटके मिले हैं। थाना क्षेत्र के रामपुर खेवटा गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक पेड़ से युवक  व युवती के शव लटकते देखे। सुबह-सुबह हुई इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रामपुर खेवटा निवासी प्रियवंश (22) और रजनी(19) एक-दूसरे से प्रेम करते थे। शनिवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर खेत के पास एक पेड़ से एक ही दुपट्टे के सहारे लटकते मिले। घटनास्थल पर श्रृंगार का सामान, बिंदी और सिंदूर भी पड़ा मिला। वहीं युवती की मांग में सिंदूर भरा हुआ था, जिससे ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक आरख  और युवती नाई जाति की है।

तय थी युवती की शादी

ग्रामीणों के अनुसार युवती की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। तउसका तिलक कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। ऐसे में आपसी संबंधों को लेकर दोनों मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण दोनों ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पेड़ के फेरे लेकर शादी करने की आशंका

मौके पर पेड़ पर सिंदूर पड़ा है। नीचे बिंदी व श्रृंगार का अन्य सामान पड़ा है । पेड़ के चारों तरफ पैर के निशान हैं।  लगता है पेड़ के फेरे लेकर शादी रचाई है। दोनों अलग अलग जाति के हैं। मौके पर सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार और नैमिष पुलिस मौके पर है। फोरेंसिक टीम कुछ देर में पहुंचेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें