फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों पर 40 हजार तक की छूट

Thu, 05 Nov 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कार बाजार में रौनक छाई है। धनतेरस को लेकर लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ली है। कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही हैं। वाहनों पर करीब 40 हजार तक की छूट दी जा रही है। कई कंपनियां खरीद पर सौ फीसदी तक का फाइनेंस की सुविधा दे रही है।
विज्ञापन


कार बाजार में पिछले बरस के मुकाबले 15 फीसदी तक की एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है। जिले में महिंद्रा व मारुति कंपनी के दो शोरूम है। इन शोरूमों पर धनतेरस को लेकर जमकर तैयारियां की गई है। प्राइवेट व कॉमर्शियल वाहनों पर अलग-अलग तरह की स्कीम चलाई जा रही है।

इन वाहनों की खरीद पर 30 से 40 हजार तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को अलग से वाहनों की खरीद पर पांच हजार की छूट मिल रही है। इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। वह अभी से शुभ मुहूर्त पर कार खरीदने का प्लान बना चुके है। एडवांस में ही वाहनों की बुकिंग करा दी है।
विज्ञापन


महिंद्रा के प्रबधंक विजय सक्सेना ने बताया कि ग्राहकों को वाहनों की खरीद पर अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उनको फाइनेंस, छूट सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है। मारुति के सेल्स मैनेजर सचिन शुक्ला ने बताया कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों ने वाहन की एडवांस बुकिंग करा दी है। इनको सही समय पर गाड़ी डिलीवर की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें