फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीतापुर में कुत्ते को बचाने में फिसली सिपाही की बाइक, हादसे में गई जान; ड्यूटी के बाद लौट रहे थे थाने

Mon, 09 Nov 2026 06:36 PM IST
Akash Dwivedi संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते को बचाने के प्रयास में सिपाही ऋषि कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में गंभीर घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह ड्यूटी पूरी कर थाने लौट रहे थे।
विज्ञापन
सिपाही ऋषि कुमार - फाइल फोटो। - फोटो : संवाद एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में सिपाही ऋषि कुमार (32) की मौत हो गई। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से थाने लौट रहे थे। कोटरा पुल के पास अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में ऋषि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

ऋषि कुमार मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें