फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोंडा से सीतापुर जा रही मालगाड़ी के सामने आया गोवंश, इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर पटरी से उतरे डिब्बे

Sat, 05 Apr 2025 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Goods train derailed: गोंडा से सीतापुर जा रही एक मालगाड़ी बिसवां रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। 
 
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक को ठीक किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के बिसवां में गोंडा से सीतापुर आ रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे बिसवां रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। रेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार एक निराश्रित गोवंश के पटरी पर आने से यह हादसा हुआ है। गोवंश को  बचाने के लिए ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे।

विज्ञापन


लखनऊ से आया सहायता यान
मालगाड़ी के दो डिब्बो के पटरी से उतरने की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन अलर्ट हो गया। रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बिसवां स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना के बाद रेल यातायात को रोका गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, लखनऊ से विशेष सहायता यान मौके पर आया।  ख़बर लिखे जाने तक पटरी से डिब्बों को हटाने का काम जारी था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें