फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किराया न जमा करने पर 10 व्यापारियों को नोटिस

Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद(सीतापुर)। नगरपालिका खैराबाद ने किराया न जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। 10 व्यापारियों को तीन दिन के अंदर किराया न जमा करने पर दुकान सील करने का नोटिस चस्पा किया है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इसकी जद में करीब 100 दुकानदार आएंगे। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार करीब 100 ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने 2023 से नगरपालिका की दुकानों का किराया जमा नहीं किया है। ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया शासन ने राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में नोटिस चस्पा किया गया है। तीन दिन में अगर ये लोग किराया जमा नहीं करते हैं तो दुकानें सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें