सार
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने मोबाइल/लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसों पर रिजल्ट चेक करने में जुट गए। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख पाएं, तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
सीतापुर जिले के बच्चों ने प्रदेश में अपना परचम लगाराय। हाईस्कूल में सात बच्चों ने प्रदेश के टॉप-10 में जगह बनाई। वहीं, इंटरमीडिएट में दो मेधावियों ने टॉप-10 में जगह बनाई।
यह भी पढ़ेंः- UP Board Result 2025: 10वीं में सीतापुर के अर्पित वर्मा ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, मिले 97.50% अंक
प्रदेश के टॉप-10 में इन बच्चों ने बनाई जगह
हाईस्कूल में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज के अर्पित वर्मा को तीसरी रैंक, सरदार सिंह कान्वेंट की आंचल वर्मा को चौथी रैंक, सीता बाल विद्या मंदिर की आयुषी यादव को छठी रैंक, सीता बाल विद्या मंदिर की गुंजन सिंह को सातवीं रैंक, सेठ रामगुलाम स्कूल की श्रुति मिश्रा को सातवीं रैंक, सरदार सिंह कांवेंट की सिद्धि सिंह को सातवीं रैंक और बाबू राम सावित्री देवी के शिवम यादव को सातवीं रैंक हासिल हुई है।
वहीं, इंटरमीडिएट में सीता बाल विद्या मंदिर के मृदुल और युगरत्न वर्मा को 10वीं रैंक हासिल हुई है।
UP Board Result kaise dekhen: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।
- पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
- अब बोर्ड्स की सूची से 'UP Board' का चयन करें।
- इसके बाद, 10वीं के छात्र 'Class 10th Result' और 12वीं के छात्र 'Class 12th Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो 'Download' बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।