फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन निगरानी में सफल रहे कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बनाए गए केंद्र ऑनलाइन निगरानी में सफल रहे। शुक्रवार को सीधे लखनऊ से इन केंद्रों की मॉनीटरिंग करके ट्रॉयल किया गया जिसमें सभी केंद्र पूरी तरह मानकों पर खरे उतरे। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा विद रिकार्डिंग शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन निगरानी में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले में 133 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र की इस बार ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। राउटर के जरिये सभी परीक्षा केंद्रों को जिले स्तर पर बने मॉनीटरिंग सेल से जोड़ दिया गया है। वहीं मॉनीटरिंग को भी लखनऊ के कैमरा से कनेक्ट कर दिया गया है। इससे मॉनीटरिंग सेल पर भी शासन की पूरी निगाह रहेगी।
शुक्रवार को शासन ने प्रत्येक केंद्र का ऑनलाइन तरीके से मॉनीटरिंग करने का निर्णय लिया था। इस पर जिले के केंद्रों की मॉनीटरिंग की गई जिसमे सभी कॉलेज तैयारियों से परिपूर्ण मिले। सभी केंद्रों की हकीकत ऑनलाइन माध्यम से देखी गई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चलते मिले।
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं है। ट्रॉयल पूरी तरह से सफल रहा। इससे इस बार बोर्ड परीक्षा कैमरा की निगरानी में होगी। कहीं पर भी होने वाली कोई गड़बड़ी आसानी से देखी जा सकेगी। इस पर तत्काल कार्रवाई होगी। अगर किसी केंद्र पर कमी मिलेगी तो उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें