फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से 700 करोड़ का बैंक कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियर्स के बैनर तले बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से पहले दिन जिले में करीब 700 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। जानकारी के अभाव में बैंक पहुंचे खाताधारक वहां तालाबंदी के चलते मायूस हो लौट गए। आक्रोशित अफसर व कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक मंडलीय कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद लालबाग चौराहा होते हुए आंख अस्पताल रोड पर स्थित निजी बैंकों को बंद कराने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा जब तक पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगे पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। इससे जिले की 320 बैंक शाखाओं में पूर्णतया: तालाबंदी रही।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियर्स के बैनर तले सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक व सहकारी बैंक के अफसर व कर्मचारी इलाहाबाद बैंक मंडलीय कार्यालय के सामने एकत्र हुए। यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय ने कहा कि बैंक कर्मी अपनी लंबित समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक मांगों पर कार्यवाही नहीं हो सकी है। इससे बैंक कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि ढाई साल से लंबित वेतन पुनरीक्षण, पेंशन पुनरीक्षण, पुरानी पेंशन योजना व पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की जा रही है। इस पर कई बार आश्वासन मिल चुके हैं लेकिन कोई भी मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी जबकि बैंक कर्मियों पर दिन-प्रतिदिन लोड बढ़ता जा रहा है। कहा जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होगी। यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारी इलाहाबाद बैंक परिसर से आंख अस्पताल रोड पर पहुंचे। यहां निजी बैंकों को बंद कराने का प्रयास किया। इस हड़ताल के कारण जिले की 320 बैंक शाखाओं में तालाबंदी रही। इससे खाताधारक मायूस होकर लौट गए। इस हड़ताल के कारण जिले में करीब 700 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
शनिवार को भी हड़ताल रहेगी। अगले दिन रविवार होने के कारण दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इस अवसर पर मंत्री अंजनी कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार दास, पंजाब नेशनल बैंक के प्रकाश मिश्र, एसबीआई के रीजनल मंत्री अदनान रसूल, शिवकुमार, अनुज व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
बैंकों में हड़ताल से खाताधारक पूरी तरह एटीएम पर निर्भर हो गए। इससे सुबह 10 बजे के बाद एटीएम बूथों पर काफी भीड़भाड़ रही। इससे शहर के ज्यादातर एटीएम दोपहर तीन बजे के बाद खाली हो गए। किसी में नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया तो किसी एटीएम का शटर ही गिरा दिया गया। शहर के प्रमुख आंख अस्पताल रोड के एक्सिस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक के एटीएम पूरी तरह खाली रहे। इससे लोगों ने ऑनलाइन तरीके से काम चलाने का प्रयास किया तो कुछ ने उधारी लेकर अपना कामकाज निपटाया। इससे खाताधारकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें