फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में घटे परीक्षार्थी, बढ़े परीक्षा केंद्र

Thu, 03 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल के विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले साल के मुकाबले 4356 कम विद्यार्थी बैठेंगे। पिछले साल जहां 93 हजार 376 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था। वहीं इस बार 89 हजार 20 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के एग्जाम कराए जाते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भराए गए थे। आश्चर्य की बात यह है कि यूपी बोर्ड में परीक्षार्थी घटे, लेकिन परीक्षा केंद्र बढ़ गए हैं।

तीन माह बाद परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या तय हो गई है। इस संख्या में पिछले वर्ष के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। हाईस्कूल 2016 की बोर्ड परीक्षा में 93 हजार 376 विद्यार्थी बैठे थे। इस बार यह आंकड़ा पार होने के बजाए पीछे खिसक गया है। अब इनकी संख्या घटकर 89 हजार 20 पर सिमट गई है।
विज्ञापन


2016 के हाईस्कूल के एग्जाम में 28082 बालक शामिल हुए थे, जबकि इस बार 26 हजार 574 बैठेंगे। इसमें एक हजार 508 छात्रों की कमी आई है। इसी प्रकार 25 हजार 291 छात्राओं ने एग्जाम दिया था। इस बार 23 हजार 165 शामिल होंगी। इसमें दो हजार 126 बालिकाओं की कमी आई है।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 19 हजार 926 बालक शामिल हुए थे। 2017 की परीक्षा में 19 हजार 66 बालकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी प्रकार 16 हजार 970 बालिकाओं ने एग्जाम दिया था। इस बार 17 हजार 666 बैठेंगी। अब इन विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र तय किए जा रहे हैं।

खास बात यह है कि विद्यार्थियों की संख्या में भले ही कमी आई हो, लेकिन परीक्षा केंद्रों में इजाफा हुआ है। पिछले साल जहां 172 केंद्र बनाए गए थे। इस बार इनकी संख्या बढक़र 176 पहुंच गई है। लेकिन यह केंद्र अनंतिम रूप से फाइनल किए गए हैं। इन केंद्रों के लिए आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम रूप से केंद्र पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें