सीतापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राओं को उनके शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों को सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए 25 अक्तूबर की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट खुली रहेगी। इस दौरान आसानी से संशोधन किए जा सकेंगे।
प्रधानाचार्य लॉगिन कर 10 वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों जैसे विषय वर्ग, छात्र/छात्रा का नाम, माता पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि व कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को संशोधित कर सकते हैं।
जन्मतिथि में संशोधन, छात्र/छात्रा के माता पिता का पूर्ण नाम संशोधन व छात्र/छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट/रिस्टोर किया जा सकता है। संशोधन संबंधी प्रकरण प्रधानाचार्य प्रपत्रों के साथ डीआईओएस कार्यालय में 31 अक्तूबर तक प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी को अपनी कमियों की जानकारी प्रधानाचार्य को देनी होगी।