फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: यूपी 112 टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। मारपीट की सूचना पर शुक्रवार को जांच के लिए नेवादा गांव पहुंची यूपी-112 की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिपाही प्रेमचंद ने बताया कि वह यूपी 112 के वाहन संख्या 6561 पर तैनात है। वाहन संदना इलाके में तैनात है। शुक्रवार देर रात प्रहलाद ने मारपीट की सूचना दी थी। गाड़ी चालक राजेश टीम सहित गाड़ी लेकर पहुंचे।
प्रहलाद ने बताया कि सरजू के घर मुंडन का कार्यक्रम था। उसी में पारिवारिक लोगों में कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करा दिया गया। इसी बीच नशे की हालत में गांव के अनूप सिंह, गुड्डू, छोटू, ललित व पांच-छह महिलाएं आ गईं। आरोपी टीम से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

टीम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह से वह मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें