फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में लखीमपुर मार्ग पर मजदूरी कर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाली इलाके के निजामाबाद गांव निवासी दिनेश (32) पुत्र देवीदीन बड़ागांव के निकट स्थित गोदाम में काम करने गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। उसके साथी कुछ आगे थे और वह पीछे चल रहा था। बड़ागांव के पास जब वह लखीमपुर मुख्य मार्ग पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथ जा रहे लोगों ने पुलिस व परिवारीजन को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि दिनेश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें