फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों’

Tue, 01 Sep 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर आईएएस डाॅ. सूर्य प्रताप सिंह ने जिले में आयोजित जनचौपालों में लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आज छोटे-मोटे कामों को लेकर  सरकारी अधिकारी, कर्मचारी वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के दलदल में लोग आंकठ डूबे हुए हैं। आज जरूरत है कि हम एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेें। यहां विकास भवन के समीप स्थित धरना स्थल पर आयोजित जनचौपाल में उन्होंने कहा वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन चला रहे हैं, जिसमें वह सीतापुर के लोगों की सहभागिता चाहते हंै।

उन्होंने कहा कि यहां कई समस्याएं हैं, जो मुझे बताईं गईं हैं। इन पर जल्द ही गंभीरता के साथ विचार कर आगे की रणनीति तैयार करेगें। इससे पूर्व पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उनका जनजागरण का कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन


जिसके तहत वह सीतापुर आए हैं। उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोको अभियान, किसानों की राहत में भ्रष्टाचार, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान आदि समस्याएं उठाई गईं हैं।

जिसके सकारात्मक परिणाम मिलें हंै। कहा, हर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लोग आगे आएं और चुनाव के दौरान सही जनप्रतिनिधि का चयन करें। इस दौरान राजकिशोर मिश्र, साकेत मिश्र, उमाकांत मिश्र, रामदयाल राजवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें