फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक-परिचालक फरार

Mon, 16 Sep 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पेड़ से टकराया ट्रक।
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रक किराने की दुकान से टकराते हुए पेड़ में जा घुसा। हादसे के बाद चालक व परिचालक मौके से भाग गए। शनिवार रात ट्रक सीतापुर जिला मुख्यालय की ओर से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रक नई बाजार के सामने स्थित अकील अहमद की किराने की दुकान में टक्कर मारते हुए एक आटा चक्की के पास लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे में दोनों व्यापारियों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि चालक व परिचालक मौके से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें