फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की हत्या मामले में चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चार दिन पहले मामूली विवाद को लेकर लाठियों से पीटकर भतीजे को मौत के घाट उतारने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी डालसिंह की भैंस सोमवार की देर रात को उसके भाई रुस्तम सिंह की भैंस से लड़ने लगी। इसको लेकर दोनों भाइयों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों में लाठियां चलने लगीं। आरोप था कि बीच बराव कराने आए डाल सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह पर रुस्तम ने ताबड़तोड़ लाठियों से प्रहार कर दिया था। इससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एसआई राजेश कुमार सिंह ने कुइयांखेरा जाने वाले चकमार्ग से आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें