फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रधान को फंसाने के लिए चाचा-भतीजे ने रची अपनी अपहरण की कहानी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कार में मिले खून के धब्बे।
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के शाह महोली निवासी युवकों ने रंजिश की वजह से प्रधान को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने कथित तौर पर अपहृत युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही युवकों की ओर से गलत सूचना देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि शाह महोली निवासी तौफीक ने बुधवार रात सूचना दी थी कि गांव के प्रधान ने उनके चाचा इस्लाम का अपहरण कर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। जब पुलिस तौफीक से मिली तो उसने बताया कि चाचा के साथ उसका भाई तहसीम भी गायब हो गया है। पुलिस की जांच और तेज हो गई। इधर, सीओ सदर नेहा त्रिपाठी के साथ ही अन्य टीमें भी सतर्क हो गईं। पुलिस ने एक कार को देखा जो अपहृत चाचा-भतीजे की बताई गई। कार में खून के धब्बे मिले।
देर रात फोरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई। टीम ने कार से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन सर्विलांस के जरिये ट्रेस करना शुरू किया। जांच में पता चला कि लापता युवक इस्लाम पर चार दिन पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी प्रधान को भी हिरासत में ले लिया। कुछ ही देर में पुलिस ने दोनों चाचा-भतीजे को नैपालापुर के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ ने दोनों अलग-अलग बयान देने लगे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस को शक हुआ, पुलिस ने तौफीक से बात की तो चार घंटे के बाद उसने बताया कि प्रधान को फंसाने के लिए उसने झूठी कहानी रची थी। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने के मामले में तहसीम और इस्लाम पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें