सीतापुर। मिश्रिख में होनी वाली परिक्रमा को लेकर आईजी रेंज लखनऊ किरण एस ने बृहस्पतिवार को पड़ावों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिश्रिख व नैमिषारण्य में पड़ने वाले परिक्रमा मार्ग को भी देखा।
उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि पड़ावों पर जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को लगाया जाए। घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था बेहतर हो ताकि जाम की स्थिति न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिन स्थानों पर सीसीटीवी की आवश्यकता हो, वहां सीसीटीवी जरूर लगाए जाएं।