फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश के दाैरान कच्ची दीवार ढही, चाचा-भतीजी की मौत

Wed, 02 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
नेकराम
विज्ञापन
कमलापुर। तेज बारिश के दाैरान मंगलवार को गौरा गांव में एक मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से चाचा और भतीजी की मौत हो गई। वहीं, आठ वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी नेकराम (32) के घर की कच्ची दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। मंगलवार देर शाम नेकराम, उनकी भतीजी लक्ष्मी (5) और भतीजा मोहित (8) घर में मौजूद थे। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ये तीनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
लोगों ने मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला और स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नेकराम और लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मोहित का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना की जानकारी सिधौली एसडीएम को भी दे दी गई।

नेकराम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें