फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Sun, 09 Aug 2015 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पिछले कई दिनों से हो रही रात्रिकालीन अघोषित विद्युत कटौती से हाहाकार मचा है। रात्रिकालीन कटौती से लोगों की नींद उड़ गई है। इससे परेशान नागरिकों ने जिला प्रशासन से रात्रिकालीन कटौती को मुक्त कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एपी मिश्रा को पत्र लिखकर रात्रिकालीन आकस्मिक कटौती को बंद कराने का निवेदन किया है। शहरी क्षेत्र को 15 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे आपूर्ति की जाती है।

बीते 21 जुलाई से चेकिंग अभियान को लेकर जिला मुख्यालय के शहरी इलाके में दो रोस्टर लागू किए गए। नए सीतापुर में प्रात सुबह पांच से आठ दोपहर एक से चार तथा शाम को छह से नौ बजे तक कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं पुराने सीतापुर के भवानीपुर में प्रात चार से आठ सायं पांच से नौ बजे तक कटौती की जाती है। रोस्टर के मुताबिक शहर में कुल 15 घंटे आपूर्ति मिलनी चाहिए, लेकिन लोकल फॉल्ट व आकस्मिक कटौती से बमुश्किल दस घंटे ही आपूर्ति मिल रही है।

पिछले कई दिनों से शहर में हो रही रात्रि कालीन आकस्मिक कटौती से जनजीवन बेहाल है। रात्रि में दस से एक व 12.30 से 3.30 की कटौती की जाती है। इसे लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इससे पावर कॉर्पोरेशन के अफसर भी परेशान है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष को पत्र लिख आकस्मिक कटौती बंद करने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें