लहरपुर। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को उमर एकादश और सुहेब एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमर एकादश ने ओपनर बल्लेबाज चांद व सुहेल के शानदार अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुहेब एकादश की टीम 148 रन ही बना सकी।
उमर एकादश ने मुकाबला पांच रन से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। उमर एकादश के चांद ने शानदार 72 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले के दौरान सलमान सिद्दीकी, फरहान, मोनू, रवि शाक्य, अनुज वर्मा, विवेक भदौरिया, मुनीर, शाजेब मिर्जा, अलीम, मेराज, राजू, अफताब, सुहेल, अनस सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।