फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में दो युवक जहरखुरानी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ से दिल्ली जा रहे बाराबंकी व रामपुर कलां के दो युवक रोडवेज बस में रविवार को जहरखुरानी का शिकार हो गए। दोनों के पास से जहरखुरानों ने हजारों की नकदी, मोबाइल, कपड़े आदि पार कर दिए।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एक रोडवेज बस रविवार को जब सीतापुर पहुंची तो दो युवक बेहोशी की हालत में मिले। जिसके बाद उनको जिला अस्पताल लाया गया।
एक युवक ने अपना नाम बाराबंकी के बडडूपुर निवासी अनमोल पुत्र सरोज व दूसरे ने रामपुर कलां इलाके के तेजपुर गांव निवासी राममिल बताया।
पता चला कि इन दोनों युवकों को दिल्ली जाना था। रास्ते में जहरखुरानों ने इनको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। दोनों के पास से 42 सौ की नकदी, दो मोबाइल, कपड़े आदि गायब कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें