महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को विश्वकप क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने वाले सात सटोरियों को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने मोबाइल व हजारों की नगदी बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवदी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय डिग्री कॉलेज के पीछे बाग में छापा मारा गया।
इस दौरान शिवम शर्मा उर्फ दिनेश, निखिल शुक्ल, मोनी गुप्त, दीपक कुमार गुप्त, सोमनाथ गुप्त, शुभम शुक्ल, ज्ञानेंद्र अवस्थी को क्रिकेट में सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। कोतवाल ने बताया की सभी को जेल भेज दिया गया है।