फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया इलाके में बुधवार रात सड़क पार कर रहे युवक से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


बिहार के बक्सर महुवा निवासी विमलेश (32) और बिहार के ही भोजपुर मसाढ़ निवासी नीतीश कुमार सिंह (21) लखीमपुर स्थित चीनी मिल में काम करते थे। दोनों बुधवार रात हेलमेट लगाकर बाइक से बिहार के लिए निकले थे। बाइक विमलेश चला रहे थे।

देर रात अटरिया स्थित नीलगांव कट के पास सड़क पार कर रहे अटरिया के पानपुर निवासी शोभित (26) से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को पास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने विमलेश और शोभित को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे नीतीश की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें