फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइक की भिड़ंत में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना इलाके में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर लौली पुलिया के पास दो बाइकें आपस में टकराने के बाद एक डंपर से जा भिड़ीं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे।

एक बाइक पर अमेठी के थाना जगदीशपुर निवासी आसिफ (24), मिश्रिख के मडिया निवासी राहुल (21) और गरसा निवासी अरमान (23) सवार थे। दूसरी बाइक पर मिश्रिख निवासी राजाराम (25), पिसावां के गड़ासा निवासी निर्मल (23) और रामकोट निवासी अंकित सवार थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि सभी घायलों को सिधौली सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान आसिफ और निर्मल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें