फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Mon, 15 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। सीतापुर-बिसवां मार्ग पर रविवार देर रात दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ईश्वरी पुरवा गांव निवासी रिंकू (22) रविवार को अपने एक रिश्तेदार को बाइक से न्योरिया बाक गांव तक छोड़ने गए थे। वहां से वह वापस आ रहे थे। रामपुर कलां के कौरासा कंदुनी गांव निवासी इलियास (35) बाइक से तालगांव स्थित अपनी बहन के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही ये लोग सीतापुर-बिसवां मार्ग पर बखरिया ईदगाह के पास पहुंचे, दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं।
पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बिसवां पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने इलियास को मृत घोषित कर दिया। रिंकू की हालत गंभीर देख सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें