फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िला/मानपुर (सीतापुर)। तंबौर और मानपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गई। तंबौर की ग्राम पंचायत बाजपेई पुरवा मजरा संहिजर कलां निवासी शिवसागर (35) पुत्र रामलखन अपने घर के सामने मंगलवार शाम को सड़क पर सफाई कर रहा था, तभी सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन शिवसागर को विसवांखुर्द ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया का कहना कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मानपुर थाना क्षेत्र के पुरवा दासापुर निवासी ओमप्रकाश (27) पुत्र देवीप्रसाद बुधवार सुबह धान रोपाई के लिए खेत में पौध खोद रहा था। तभी वह सर्पदंश का शिकार हो गया। खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और ओमप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें