फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर और बांदा में युवतियों से गैंगरेप

Wed, 12 Jun 2013 03:15 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दो जगहों पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। सीतापुर जिले में दो लोगों ने एक मकान में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म किया। और उसकी सास व बेटी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं बांदा में परीक्षा देकर घर लौट रही किशोरी से तमंचे के बल पर दो यवुकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर गैंगरेप
सीतापुर जिले के एक गांव में सविता (परिवर्तित नाम) रविवार रात घर में सो रही थी। आरोप है कि आधी रात को चार लोगों ने उसे दबोच लिया। उसने शोर मचाया तो दो लोगों ने हथियार दिखाकर चुप करा दिया।

लेकिन शोर सुनकर सास की नींद खुल गई। इस पर आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और विरोध कर रही बेटी को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

इस बीच दो आरोपियों ने सविता की इज्जत को तार-तार कर दिया। घटना की शिकायत किसी से करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए।

मंगलवार को सविता ने पवन, रामकिशोर, बटेश्वर व नंदा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोरी से गैंगरेप
बांदा में कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर दो युवकों ने उससे बलात्कर किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

किशोरी के पिता ने बताया कि 14 मई को उसकी बेटी आठवीं कक्षा की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। तभी अखिलेश सोनकर व उसके साथी बृजेश मिश्रा ने उसकी बेटी को गाड़ी में अगवा कर लिया।

फिर कुछ दूर ले जाकर उससे सामूहिक दुराचार किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर लड़की को वहीं छोड़कर भाग गए।

घटना से सहमी किशोरी ने उस दिन घरवालों को कुछ नहीं बताया। सोमवार को हालत बिगड़ने पर किशोरी ने मां को सारी घटना बताई। सीओ आशुतोष शुक्ल ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें