फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो महिलाओं की मौत

Thu, 10 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम हेनुआ निवासी अमृत लाल की पत्नी परमा देवी (35) को बुखार की शिकायत थी। परिवार ने महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार देर रात महिला ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि जो प्राइवेट चिकित्सक ने परमा देवी का इलाज किया, उसने परमा देवी को दिमागी बुखार की चपेट में आने की बात कही थी। दूसरी घटना सिकरी बेहटा गांव की है। यहां के निवासी राजेश कुमार की पत्नी आशा देवी (25) को बुधवार को बुखार आ गया।

परिवार ने बुधवार को ही उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय देर रात आशा देवी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें