फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला का बेटा सहित दो लोग घायल हो गए। हरगांव इलाके के जमलापुर गांव निवासी मुन्नी बानो (55) अपने पुत्र इरफान के साथ गुरुवार को बाइक से बिसवां दवा लेने जा रही थी। मां-बेटे जब बिसवां कोतवाली इलाके में सीतापुर मार्ग पर गुरेरा गांव के निकट पहुंचे, तभी एक ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहा इरफान छिटक कर सड़क किनारे जा गिरा, इससे वह घायल हो गया। गन्ने से भरा ट्रक मुन्नी बानों को रौंदता हुआ निकल गया। इससे मुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर निकल गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के बंगलापुरवा निवासी प्रभा देवी गौतम (25) पत्नी सुरेश अपने भांजे राहुल पुत्र लवकुश के साथ बाइक पर सवार होकर बिसवां इलाके में चौपान शहीद की मजार पर प्रसाद चढ़ाने जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच महमूदाबाद रोड पर ग्राम जेनुवा के निकट पीछे से आ रही पिकअप के ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में प्रभादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल जख्मी हो गया।
राहुल को बिसवां सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें