फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गड्ढे में गिरी बाइक, चाचा की मौत

Tue, 03 Mar 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के गोला मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। उनका भतीजा बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


गांव जगना निवासी लक्ष्मन (45) अपने भतीजे रिंकू (24) के साथ रविवार देर रात बाइक से घर जा रहे थे। काजीकमालपुर की ओर नौवा अंबरपुर मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। परिजनों के अनुसार चाचा-भतीजे मितौली थाने के पिपरझला में मकान बनाने का काम करते थे।

रविवार को काम निपटाकर वापस घर की ओर आ रहे थे। देर रात जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बाइक को गड्ढे में देखा। लोगों ने परिजनों को बताया कि बाइक रिंकू चला रहे थे। किसी के पास हेलमेट नहीं मिला है। दोनों काे सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने लक्ष्मन को मृत घोषित कर दिया। रिंकू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज जारी है। प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें