फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरयू में समाए दो गांव, बहे मकान

Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शुक्लपुरवा के कंपोजिट विद्यालय के पास हो रही कटान। 
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। कटान का कहर अब लोगों के आशियाने तबाह कर रहा है। सरयू के तटवर्ती इलाके में शुकुलपुरवा के करीब कटान जारी है। पिछले 24 घंटों में 25 घर कटकर बहने से खुन्नापुरवा व रामरूपपुरवा का अस्तित्व खत्म हो गया है।
विज्ञापन

करीब 20 बीघा कृषि योग्य भूमि कटान की भेंट चढ़ गई है। लहरों के निशाने पर अब लोधपुरवा व सुन्दरपुरवा गांव भी हैं। सामान समेटकर लोग सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं। वहीं, तीनों बैराजों से बृहस्पतिवार को 4.37 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

बृहस्पतिवार को सरयू नदी के जलस्तर में 10 सेमी की कमी आई है। जलस्तर अब 118.10 मीटर पर है। खतरे के निशान 119 मीटर से पानी 90 सेमी नीचे बह रहा है। जलस्तर घटने से कटान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को शुकुलपुरवा के मजरा खुन्नापुरवा व रामरुपपुरवा व लोधनपुरवा के 24 घर कटान में बह गए थे। इनमें खुन्नापुरवा के 19 घर, रामरुपपुरवा के चार तथा लोधनपुरवा का एक घर शामिल था। बृहस्पतिवार को रामरुपपुरवा का एक घर कटने के साथ इसका और खुन्नापुरवा का अस्तित्व खत्म हो गया। अब लहरों के निशाने पर लोधनपुरवा और सुंदरपुरवा हैं।
विज्ञापन


लोधपुरवा में शेष बचे करीब सात घरों की ओर लहरें कटान करते हुए बढ़ रही हैं। सरयू की धारा तेजी से कटान करती हुई फसल समेत खेतों को निगलती जा रही है। कंपोजिट स्कूल का एक कमरा नदी की धारा में समाने के बाद अवशेष भवन का कटान नदी तेजी से कर रही है।

सुंदरपुरवा के पास भी नदी तेजी से कटान कर आबादी के नजदीक पहुंच रही है। पिछले 24 घंटों में करीब 20 बीघे जमीन नदी में समा गई है। कटान से लोग सहमे हुए हैं और गृहस्थी समेटकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें