फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी

Sat, 24 Jan 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार देर रात टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान नबीनगर मार्ग पर लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोका। मौके पर चालक कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को तहसील प्रांगण में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं शहर बाजार में लकड़ी से लदे एक अन्य ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी रोका गया। कागजात के अभाव में वाहन को तहसील परिसर में खड़ा करा दिया। जांच अभियान की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन चालकों ने वाहनों को मुख्य मार्गों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान लकड़ी से लदे दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोका गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें