फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो हजार गांवों की दो दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
बारिश में गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : बारिश में गिरा बिजली का खंभा।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में दो दिन से हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति बिगड़ गई है। जंपर उड़ने, खंभे गिरने व तार टूटने की वजह से दो हजार से अधिक गांवों की बिजली गुल है। शहर में 220 केवी हुसैनगंज की लाइन में फॉल्ट के चलते मंगलवार को चार उपकेंद्र आठ घंटे बंद रहे।
विज्ञापन

हुसैनगंज उपकेंद्र से भवानीपुर, पुराना सीतापुर, रामकोट, एलिया आदि उपकेंद्रों को बिजली सप्लाई की जाती है। इस उपकेंद्र की मुख्य लाइन में मंगलवार को फॉल्ट आ गया। इसस पूरे शहर की करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
इसी तरह तंबौर, महोली, पिसावां, सिधौली, महमूदाबाद, बिसवां, रेउसा, रामपुर मथुरा, मिश्रिख आदि उपकेंद्रों से जुड़े दो हजार से अधिक गांवों में बिजली ठप चल रही है। उपभोक्ता बराबर अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आपूर्ति बहाल होने में समय लग रहा है। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि बारिश में 30 से अधिक पोल गिर गए हैं। कई जगहों पर तार पर पेड़ गिरने व जंपर उड़ने की समस्या आई है। बारिश में मरम्मत रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। गांवों की बिजली आपूर्ति देर रात तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, शहर के भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े नवीन चौक इलाके में अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसी तरह रामकोट इलाके में पेड़ गिरने से चार घंटे सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें