फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आज से सभी बैंकों में बदले जाएंगे दो हजार के नोट

Tue, 23 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसी सेंटर पर भी चार हजार तक के बदल सकते हैं नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। जिले की सभी बैंक शाखाओं में आज से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। बीसी सेंटर पर भी नोट बदलने की सुविधा रहेगी। नोट बदलने के दौरान लोगों को आरबीआई की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। आरबीआई ने नोट बदलने के लिए पहचान पत्र दिखाने की बाध्यता समाप्त कर दी है। लेकिन नोट बदलते समय संबंधित बैंक की ओर से आधार कार्ड मांगा जा सकता है। इसलिए असुविधा से बचने की खातिर आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन

बैंक प्रतिनिधि अंजनी पांडेय ने बताया कि 23 मई से दो हजार रुपये के नोट किसी भी बैंक में बदले जा सकते हैं। एक दिन में 20 हजार रुपये तक के नोट बदले जा सकते हैं। बीसी सेंटर पर चार हजार रुपये तक के नोट बदलने की सुविधा भी दी गई है। खाते में दो हजार के नोट जमा करने की सीमा निर्धारित नहीं है। सभी बैंक शाखाओं ने तैयारी कर ली है। बैंक अधिकारियों का मानना है कि कैश को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें