फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ीं महिलाएं

Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर। सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने सड़क पर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
अमर शहीद उदादेवी पासी समाज दल व आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट आईपीएफ के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सुनीला रावत ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाय वरना सीतापुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। अमर शहीद उदादेवी पासी समाज दल के राष्ट्रीय संयोजक महेश प्रसाद राजवंशी ने कहा मोदी सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में जुटी है। जबकि अदालत बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैजा बानो ने कहा कि सरकार पाॅस्को एक्ट के आरोपी गरीब मजदूरों को जेल भेज रही है। पाॅस्को एक्ट के आरोपी सांसद को गिरफ्तार नहीं कर रही है। केंद्रीय सरकार की इस मनमानी कार्रवाई का महिलाएं विरोध जारी रखेंगी। गया प्रसाद ने बताया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा। जब तक महिला उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता । इस अवसर पर अनिल राजवंशी, किरण राज, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें