लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में वाहन खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोदहरा निवासी अवधेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही बंसीधर उर्फ डगरू वर्मा जबरन कब्जा किए हैं। रविवार को जब उसने विरोध किया तो मारपीट होने लगी। दूसरे पक्ष की तरफ से बंशीधर वर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके द्वारा अपनी जगह पर ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप और बाइक खड़ी की गई थी।
जिस पर अवधेश ने विवाद करना शुरू कर दिया गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें अवधेश पक्ष के रामनाथ, हरी प्रसाद, अवधेश, अमित, धीरज, वहीं दूसरे पक्ष बंशीधर, रवि प्रकाश, दीपक, संदीप, बिटोला गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई है। सभी घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जमीन किसकी है, इस बात की भी जांच की जा रही है।