फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े

Thu, 07 May 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। बरेठी गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बरेठी निवासी सुनीता देवी के अनुसार उनका गांव के ही जयपाल, छोटकन्नू व आलोक से पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। आरोपी दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस आए और पीटा। इसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया।
वहीं, उनकी पुत्री रूबी के सिर पर बेल्चा से वार किया। उनकी पुत्री मौके पर ही बेहोश हो गई। उसका सिर फट गया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के जयपाल के अनुसार उन्होंने विक्रम से उनके घर के सामने बह रहे नाली के पानी को साफ करने के लिए कहा था। इस बात पर विवाद हुआ था। विक्रम व उसके परिजन इसी बात की रंजिश मानते हैं। बताया कि 4 मई को उनका पुत्र आलोक गांंव के ही नफीस मिस्त्री के घर जा रहा था। इस दौरान विक्रम, मोहित, रूबी और विक्रम की पत्नी सुनीता ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर तीन और जयपाल की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें