फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कीटनाशक बिक्री की रसीद न देने पर दो दुकानें निलंबित

Wed, 02 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कृषि अधिकारी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को खाद और कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया। कीटनाशक बेचने के बाद किसान को रसीद न देने पर दो दुकानों को निलंबित कर दिया। खाद की बिक्री में घालमेल करने पर दो दुकानदारों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को कृषि रक्षा अधिकारी के साथ खाद की दुकानों और गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान प्रकाशनाथ खाद भंडार, मास्टरबाग, राकेश ट्रेडर्स मास्टरबाग, मौर्या खाद भंडार कम्हरिया, रमन खाद भंडार कोठी बाजार, एग्री जंक्शन वन स्टाॅप शाप भिठौलीपुल, एग्री जंक्शन वन स्टाॅप शाप नूरपुर भिठौली, जय दुर्गे खाद भंडार मानपुर, जय दुर्गे ट्रेडर्स मानपुर, थोक उर्वरक विक्रेता जय दुर्गे खाद भंडार मानपुर का निरीक्षण किया। मौर्या खाद भंडार कम्हरिया के द्वारा बिक्री के कागजाें का रखरखाव ठीक से नहीं पाया गया। स्टाॅक बिकी रजिस्टर नहीं पाया गया। रमन खाद भंडार कोठीबाजार बंद पाई गई।
दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एग्री जंक्शन वन स्टाॅप शाप भिठौलीपुल, एग्री जंक्शन वन स्टाॅप शाप नूरपुर भिठौली की ओर से किसानों को कीटनाशक के कैश मेमो न देने और अभिलेख पूरे न किए जाने के कारण दोनों फर्मों के कीटनाशक के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें