फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, दो की मौत

Sun, 16 Nov 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। इलाके के काशीपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ कर गंभीर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली बिना पंजीयन नबंर के सड़क पर फर्राटा भर रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिश्रिख के महमूदपुर गांव निवासी हरिशंकर (25) अपने परिचित गौवापुर निवासी विकास (35) के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। काशीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चीनी मिल की मई लादकर जा रहा था। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। ट्रैक्टर पर कोई नंबर भी नहीं पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवकों की मौत की खबर से घर के साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें