फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिसवां में कोरोना संक्रमित पाए गए दो श्रमिकों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे अफसरों ने राहत महसूस की है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 16 रह गई है।
विज्ञापन

10 मई को कोरोना मुक्त हुए जिले में अगले दिन 11 मई को बिसवां के सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में क्वारंटीन दो प्रवासी, रेउसा में क्वारंटीन तीन श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पांचों को एल-1 में भर्ती कराया गया था। 12वें दिन पर गुरुवार को पांचों मरीजों का सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया था। शनिवार को दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गई है, जबकि तीन का सैंपल रिजेक्ट हो गया है। दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली है। इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 16 हो गई है। बिसवां में क्वारंटीन 13 श्रमिक और संक्रमित पाए गए थे। इन सभी का इलाज कोविड अस्पताल खैराबाद में चल रहा है।
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने से दो मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। तीन का सैंपल रिजेक्ट होने से दोबारा भेजा गया है। बताया कि ठीक हुए दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर बिसवां भेज दिया गया है।
विज्ञापन

री-सैंपल निगेटिव आया तो पॉजिटिव संख्या बचेगी 13
एक साथ संक्रमित मिले मरीजों में दो निगेटिव हो गए हैं। पहला सैंपल रिजेक्ट होने के बाद तीन का दोबारा भेजा गया है, ऐसे में अफसरों को उम्मीद है, इस सैंपल की रिपोर्ट जल्द ही निगेटिव आएगी। अगर ऐसा होता है तो फिर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 13 ही रह जाएगी।
एडीएम समेत 28 की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव
शनिवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में एडीएम समेत 28 लोग कोरोना निगेटिव हैं। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि एडीएम और उनके दफ्तर के तीन कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मियों का पहला सैंपल रिजेक्ट होने के बाद दोबारा भेजा गया था। इसके अलावा जेल के 19 बंदियों का सैंपल कोरोना टेस्ट को गया था। बताया कि शनिवार को सभी 28 सैंपल की कोरोना निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें