सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण करीब समाप्त होने के कगार पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को दो लोग संक्रमित मिले। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 52 रह गई है। जनवरी में जहां कोरोना का संक्रमण काफी तेज था वहीं, फरवरी में अब संक्रमण की दर कम होती जा रही है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दो लोग संक्रमित मिले। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 52 रह गई है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि जिले में अब संक्रमण समाप्त के कगार पर पहुंच गया है फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। जब भी घर से निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। दो गज की दूरी का पालन करें। साथ ही अनावश्यक इधर-उधर जाने से बचें। हर हाल में दोनों टीके अवश्य लगवाएं। टीकाकरण की वजह से ही इस बार कोरोना लोगों को अधिक प्रभावित नहीं कर सका है।