फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कैब चालक से कार लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर इलाके में 18 जुलाई को ओला चालक से कार लूटने वाले दो बदमाशों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोंडा के उमरीबेगमगंज थाने के पूरेसंत सिंह गांव निवासी आशीष कुमार व अमेठी के शिवरतनगंज थाना जगतपुर गांव निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि दोनों के पास से लूटी हुई कार, चाकू, तमंचा, कारतूस और चालक का पर्स बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि 18 जुलाई की रात दोनों ने लखनऊ के कामता बस स्टैंड के पास से एक कार को कमलापुर जाने के लिए 1400 रुपये में बुक किया था।
कमलापुर से चार किलोमीटर पहले आरोपियों ने विक्रमपुर गांव की ओर कार मुड़वाई। फिर सुनसान जगह पहुंचते ही दोनों ने चाकू के बल पर चालक प्रमोद सिंह की पिटाई करके कार, पर्स व अन्य सामान लूट लिया था। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें