फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लेखपालों को लाठियों से पीटा, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कुछ दिन पूर्व बंद कराए गए अवैध बालू खनन से नाराज दबंगों ने शनिवार को एक अवैध कब्जे की जांच करने जा रहे लेखपालों पर हमला कर दिया। हमले में दो लेखपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटना में लेखपालों के पर्स, मोबाइल, कैश व दस्तावेज आदि भी गायब हो गए। पीड़ित लेखपाल ने पिसावं थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मिश्रिख तहसील में तैनात लेखपाल धीरज सिंह ने बताया कि पिसावां इलाके के रामपुर भूड़ा गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर वह शुक्रवार देर शाम अपने सहयोगी लेखपाल प्रतीक गुप्ता के साथ रामपुर भूड़ा गांव जा रहे थे। जब वह गांव के करीब पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने लाठियों से ताबड़तोड़ उन पर हमला कर दिया। इस पर उन्होंने ने शोर मचाया। शोर सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। हमले में दोनों लेखपालों को चोट आई हैं।
लेखपाल प्रतीक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान पर्स, मोबाइल, दस्तावेज आदि गायब हो गए हैं। घटना को लेकर धीरज सिंह ने पिसावां थाने में तहरीर दी है। उन्होंने क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी मन्नू व रामपुर भूड़ा निवासी संदीप को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। धीरज सिंह का कहना है कि क्षेत्र के लोहारखेड़ा गांव में हो रहे अवैध खनन को उन्होंने बंद कराया था। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ पिसावां संजीव कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें