फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति क्षेत्र छोड़ने पर दो लेखपाल निलंबित

Wed, 22 Mar 2017 11:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
समस्याएं सुनते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना और शासकीय कार्य में लापरवाही करना दो लेखपालों को महंगा पड़ा। इस पर डीएम ने दोनों को निलंबित करने निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने दायित्वों का सही से निर्वहन न करने पर एसडीएम बिसवां को भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
बुधवार को जनता दर्शन के समय बिसवां तहसील के दोनों लेखपाल स्थानांतरण मसले को लेकर पहुंचे थे। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी चैंबर में बैठकर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान बिसवां तहसील के लेखपाल जुगुल किशोर व अरविंद कुमार अपने स्थानांतरण का पत्र लेकर आए थे।

इस पर जिलाधिकारी ने दोनों से पूछा, कि वे किसके आदेश से क्षेत्र छोड़कर यहां आए हैं। दोनों लेखपाल कोई जवाब नहीं दे सकें। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम बिसवां उदय प्रताप सिंह को चेतावनी देते हुए दोनों लेखपालों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सदर तहसील के उमरी शादीपुर में लेखपाल द्वारा सही तरीके से दायित्वों का निर्वहन न करने पर एसडीएम सदर विनोद गुप्ता को संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें