फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में भर रहा गंदा पानी

Wed, 22 Mar 2017 11:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जलभराव
विज्ञापन
आनंद नगर मोहल्ले में नाला चोक होने से गंदा पानी घरों में भर रहा है। पिछले एक माह से मोहल्ले के कई घरों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। लोगों की मानें तो इस समय रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत हो रही है और नाला बंद कर दिया गया है जिससे जलनिकासी में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


आक्रोशित होकर मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और जलनिकासी की मांग की है। आनंद नगर की नई आबादी में जलनिकासी के लिए नाला बना हुआ है। इससे घरों के गंदे पानी की निकासी होती थी पर इधर सीतापुर से लखीमपुर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

इस वजह से रेलवे ने नाले को बंद कर दिया है। इससे मोहल्ले की जलनिकासी की व्यवस्था ठप हो गई है। एक माह से ऐसे हालात बने हैं। निकासी ठप होने से अब गंदा पानी मोहल्ले में भर रहा है। गंदा पानी घर में भर रहा है। इससे नाराज मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें