फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से साले की मौत, बहनोई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। बाइक से लखनऊ जा रहे जीजा-साले को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अटरिया इलाके में नेशनल हाईवे पर टक्कर मार दी। इस हादसे में जख्मी साले की मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के लुधौरा गांव निवासी सुनील (28) पुत्र रामसेवक कमलापुर थाना क्षेत्र के ही कोकनापुर गांव निवासी अपने जीजा राममिलन (45) पुत्र सरजू प्रताप को बाइक पर पीछे बैठाकर लखनऊ जा रहा था। अटरिया थाना क्षेत्र के गोधना गांव के सामने नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार जीजा व साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिधौली ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, राममिलन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें