फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो लोगों की मौत

Sat, 13 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


उधर, हादसे से तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। रामपुर मथुरा के ग्राम करनापुर निवासी रामू (26) के मौसरे भाई मानपुर के ग्राम बुढ़नापुर निवासी दिलीप का तिलक होना है।

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामू अपने जीजा बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर नौबस्ता निवासी जगतराम (40) के साथ शुक्रवार रात घर से निकले। दोनों बाइक से बुढ़नापुर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


सीतापुर-बिसवां मार्ग पर मानपुर नहर पुल के करीब कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगतराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों व पुलिस ने घायल जगतराम को बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें